क्या होगा यदि निवासी का आधार संख्या खो जाता है?

क) निवासी अपना आधार संख्या पा सकता है आधार सेवा - Retrieve Lost UID/EID के उपयोग से।

ख) निवासी 1947 कॉल कर सकता है। हमारे सम्पर्क केंद्र प्रतिनिधि उसे अपना ईआईडी संख्या प्राप्त करने में मदद करेंगे। इसके बाद निवासी इस ईआईडी के उपयोग से रेजिडेंट पोर्टल-eAadhaar से अपना आधार डाउनलोड कर सकता है।

ग) निवासी रेजिडेंट पोर्टल-Get Aadhaar Number on Mobileसे अपने मोबाईल पर अपना आधार संख्या प्राप्त कर सकता है।

घ) निवासी 1947 पर कॉल करके अपनी आधार संख्या ईआईडी से आईवीआरएस सिस्टम पर प्राप्त कर सकता है।