5 वर्ष से कम उम्र के एनआरआई के बच्चों के लिए आधार नामांकन की प्रक्रिया क्या है?

नामांकन के इच्छुक एनआरआई बच्चे को माता और/या पिता या कानूनी अभिभावक के साथ आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा और वैध सहायक दस्तावेजों के साथ अपेक्षित नामांकन फॉर्म में अनुरोध जमा करना होगा। नामांकन और अपडेट फॉर्म https://uidai.gov.in/en/my-aadhaar/downloads/enrolment-and-update-forms.html से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

नामांकन ऑपरेटर नामांकन के दौरान निम्नलिखित जानकारी प्राप्त करेगा:
अनिवार्य जनसांख्यिकीय जानकारी (नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता और ईमेल)
वैकल्पिक जनसांख्यिकीय जानकारी (मोबाइल नंबर)
माता और/या पिता या कानूनी अभिभावक (एचओएफ आधारित नामांकन के मामले में) का विवरण (आधार संख्या) लिया जाता है। माता-पिता/अभिभावक दोनों या किसी एक को बच्चे की ओर से प्रमाणित करना होगा और नामांकन फॉर्म पर हस्ताक्षर करके नाबालिग के नामांकन के लिए सहमति भी देनी होगी।
और
बायोमेट्रिक जानकारी (बच्चे का फोटो)
प्रस्तुत दस्तावेज़ों का प्रकार [पहचान के प्रमाण (पीओआई) के रूप में बच्चे का वैध भारतीय पासपोर्ट अनिवार्य है]
आवासीय स्थिति (भारत में कम से कम 182 दिनों तक निवास एनआरआई के लिए लागू नहीं है)
नामांकन पूरा करने के बाद ऑपरेटर लागू शुल्कों वाली एक पावती पर्ची के साथ सभी दस्तावेज लौटाएगा (नया नामांकन नि:शुल्क है)।
वैध सहायक दस्तावेजों की सूची https://uidai.gov.in/images/commdoc/List_of_Supporting_Document_for_Aadhaar_Enrolment_and_Update.pdf पर उपलब्ध है।

मुद्रित आधार

View All

आधार टेलीकास्ट

View All

प्रेस प्रकाशनी

View All

संख्या में आधार

Aadhaar Generated
Authentication Done