भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में शिकायत निवारण चैनल क्या है?

निवासियों के आधार नामांकन, अद्यतन और अन्य सेवाओं से संबंधित प्रश्नों और शिकायतों के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने मल्टी-चैनल शिकायत हैंडलिंग तंत्र स्थापित किया है। निवासी विभिन्न चैनलों जैसे फोन, ई-मेल, चैट, पत्र और वेब पोर्टल के जरिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।

शिकायतों के शीध्र निपटान के लिए निवासी ईआईडी/यूआरएन/एसआरएन को तैयार रखें।

उपलब्ध चैनलों के संबंध में विस्तृत सूचना नीचे दी गई है:-

1. टोल फ्री नंबर - 1947

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के संपर्क केंद्र में स्व-सेवा आईवीआरएस (इंटरएक्टिव वॉइस रिसपॉन्स सिस्टम) स्थापित है और टोल फ्री नंबर (टीएफएन)-1947 के जरिए निवासी सपोर्ट एग्जीक्यूटिव आधारित सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता निम्नलिखित 12 भाषाओं में प्रदान की जाती है:
1. हिंदी     5. कन्नड़       9. गुजराती
2. अंग्रेजी   6. मलयालम 10. मराठी
3. तेलुगु     7. असमिया  11. पंजाबी
4. तमिल    8. बंगला      12. ओड़िया

क. स्व-सेवा आईवीआरएस:

निम्नलिखित सेवाएं 24x7 आधार पर स्व-सेवा विधि में उपलब्ध हैं:
• निवासी अपनी नामांकन या अद्यतन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
• सफलतापूर्वक आधार सृजन के मामले में, निवासी ईआईडी (सत्यापन उपरांत) के उपयोग द्वारा अपना आधार नंबर जान सकते हैं।
• निवासी अपना सेवा अनुरोध नंबर दर्ज करके अपनी शिकायत की स्थिति जान सकते हैं।
• निवासी अपने आधार नंबर को सत्यापित कर सकते हैं।
• निवासी अपने पीवीसी कार्ड की स्थिति की जांच कर सकते हैं।
• निवासी आईवीआरएस के माध्यम से अपने मोबाइल पर नामांकन केंद्र लोकेटर का लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
• निवासी आईवीआरएस के माध्यम से आधार सेवाओं के संबंध में आधार सेवा केंद्र पर जाने के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने का लिंक भी प्राप्त कर सकते हैं।


ख. संपर्क केंद्र (निवासी सपोर्ट एग्जीक्यूटिव):

समय (तीन राष्ट्रीय अवकाश : 26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्तूबर को छोड़ कर सभी दिन):
• सोमवार से शनिवार : सुबह 07:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक
• रविवार : प्रात: 08:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक

1. टोल फ्री नंबर (टीएफएन) – 1947 के जरिए शिकायत निवारण तंत्र

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित मानक प्रतिक्रिया टेम्पलेट (एसआरटी) के माध्यम से संपर्क केंद्र अधिकारी द्वारा सामान्य प्रश्नों का समाधान किया जाता है। सीआरएम एप्लिकेशन के जरिए वास्तविक समय के आधार पर शिकायतों/परिवादों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के संबंधित प्रभागों/क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजा जाता है। प्रभावी समाधान के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के संबंधित प्रभागों/क्षेत्रीय कार्यालयों में शिकायतों की आंतरिक जांच की जाती है और तत्पश्चात निवासियों से संपर्क किया जाता है।

2. चैटबॉट (आधार मित्र) - https://uidai.gov.in

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने एक नया एआई/एमएल आधारित चैटबॉट, "आधार मित्र" लॉन्च किया है, जो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट (www.uidai.gov.in) पर उपलब्ध है। इस चैटबॉट को निवासी के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए प्रशिक्षित किया गया है और इसका उद्देश्य निवासी के अनुभव को बेहतर बनाना है। चैटबॉट में अतिरिक्त विशेषताएं भी हैं जैसे आधार केंद्र का पता लगाना, आधार नामांकन/अपडेट स्थिति की जांच करना, पीवीसी कार्ड ऑर्डर की स्थिति की जांच करना, शिकायत दर्ज करना, शिकायत की स्थिति की जांच करना, नामांकन केंद्र का पता लगाना, अपॉइंटमेंट बुक करना और वीडियो फ्रेम इंटीग्रेशन करना। "आधार मित्र" अंग्रेजी और हिंदी भाषा में उपलब्ध है।

3. वेब पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/file-complaint के जरिए

’शिकायत दर्ज करें’’ खंड के तहत भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण वेबसाइट (https://www.uidai.gov.in एवं https://myaadhaar.uidai.gov.in/) पर उपलब्ध माध्यम का उपयोग करते हुए निवासी शिकायत दर्ज कर सकता है।

4. ईमेल यह ईमेल पता spambots से संरक्षित किया जा रहा है. आप जावास्क्रिप्ट यह देखने के सक्षम होना चाहिए. के जरिए

निवासी आधार सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रश्न और शिकायत के लिए यह ईमेल पता spambots से संरक्षित किया जा रहा है. आप जावास्क्रिप्ट यह देखने के सक्षम होना चाहिए. को ईमेल कर सकता है।

5. क्षेत्रीय कार्यालयों में जाकर

निवासी आधार से संबंधित प्रश्न या शिकायत के लिए अपने राज्य के अनुसार संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में जा सकता है।

उपर्युक्त के अलावा, निवासी निम्नलिखित माध्यम से भी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से संपर्क कर सकता है:

• डाक द्वारा

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण मुख्यालय या क्षेत्रीय कार्यालयों में डाक द्वारा/लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायतों की आंतरिक स्तर पर जांच की जाती है और उसे संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय/संबंधित प्रभाग को भेज दिया जाता है। संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय/प्रभाग शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करते हैं।

6. भारत सरकार के सार्वजनिक शिकायत पोर्टल (सीपीग्राम) के जरिए:

केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) नागरिकों के लिए किसी भी विषय पर 24x7 अपनी शिकायत जन प्राधिकारियों के समक्ष दर्ज कराने के संबंध में एक ऑनलाइन प्लेटफार्म है।

केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम) की वेबसाइट https://pgportal.gov.in/. के माध्यम से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण में शिकायत दर्ज की जा सकती है। शिकायतों की आंतरिक स्तर पर जांच की जाती है और उन्हें संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय/संबंधित प्रभाग को भेज दिया जाता है। संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय/प्रभाग द्वारा शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।