एमआधार की मुख्य विशेषताएं
1. एंडरॉएड और ऐप्पल उपयोगकर्ताओं के लिए सुलभ ऐक्सेस
- यह एंडरॉएड के लिए प्ले स्टोर और ऐप्पल उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।
2. आधार प्रमाणीकरण इतिहास का पता करें
- यह उपयोगकर्ताओं को अपने आधार प्रमाणीकरण इतिहास का पता करने की अनुमति देता है।
3. बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक
- अधिक सुरक्षा के लिए यह बायोमेट्रिक्स को लॉक और अनलॉक करने का विकल्प प्रदान करता है।
4. आधार कार्ड डाउनलोड करें
- उपयोगकर्ता ऐप से सीधे अपना आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
5. पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करें
- यह 50 रुपए के मामूली शुल्क पर सीधे ऐप के माध्यम से पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर करने की सुविधा प्रदान करता है।
6. आधार अद्यतन इतिहास की समीक्षा करें
- यह उपयोगकर्ताओं को अपने आधार अद्यतन इतिहास की समीक्षा करने की अनुमति देता है।
7. पता अद्यतन
-इस ऐप के जरिए उपयोगकर्ताओं अपने आधार-लिंक पते को सहजता से अद्यतित कर सकते हैं।